उदयपुर : भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के निर्देशानुसार आज अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा शहर उदयपुर कि बैठक आयोजित की गई।
उदयपुर संभाग प्रभारी रमजान अब्बासी (बीकानेर), उदयपुर शहर प्रभारी हमीद मोहम्मद शेख( भीलवाड़ा), भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, वार्ड 67 पार्षद कुसुम पंवार कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी ने अल्पसंख्यक मोर्चा शहर उदयपुर के प्रभारी हमीद मोहम्मद शेख और प्रभारी रमजान अब्बासी के उदयपुर प्रवास पर आने पर अल्पसंख्यक मोर्चा शहर कार्यालय पर बैठक में अपने विचार रखें। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। विरोधी पार्टियों द्वारा भ्रम फैलाया जाता है कि भाजपा मुस्लिम विरोधी पार्टी हैं, लेकिन यह गलत है। इसे सिरे से खारिज कर भाजपा संगठन से जुड कर जनहित में आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम समुदाय को भाजपा से जुडने कि अपील की।
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा का नारा है "सबका साथ सबका विकास"। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। देश और जनहित में कार्य किये जा रहे है। महामंत्री ने उज्जवला योजना, स्वच्छता अभियान, पिएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सभी वर्ग एवं सभी धर्म के लोगों को फायदा हो रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद युसूफ मंसूरी, रजीया शाह, महामंत्री ईकबाल खान, तौकीर रजा, जिला शहर मंत्री चांद मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन चाचा, युसूफ शाह आदि उपस्थित रहे।
वीडियो देखे :
एक टिप्पणी भेजें