डूंगरपुर पंचायतीराज चुनाव : राज्य निर्वाचन आयोग ने बदला कार्यक्रम, जानें 14 पंचायत समितियों में कब और कैसे होगी वोटिंग


डूंगरपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने डूंगरपुर जिले में होने वाले आगामी पंचायतीराज चुनाव के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। नए संशोधन के तहत पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की तारीखों को पूर्व घोषित कार्यक्रम से 1 दिन पहले तय किया गया है। अब जिले की 14 पंचायत समितियों, 37 जिला परिषद वार्डों, 234 पंचायत समिति वार्डों और 442 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में मतदान संपन्न कराया जाएगा।
इस बदलाव के बाद डूंगरपुर की 7 पंचायत समितियों में 22 व 24 अक्टूबर को और शेष 7 पंचायत समितियों में 28 व 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतों की गणना 20 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण का पूरा शेड्यूल (7 पंचायत समितियाँ)
शामिल क्षेत्र: सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी और चिखली। इस चरण में 233 ग्राम पंचायतों के लिए 595 मतदान बूथ बनाए गए हैं।
  • 8 अक्टूबर: चुनाव अधिसूचना जारी होगी।
  • 13 अक्टूबर: नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि।
  • 14 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच)।
  • 15 अक्टूबर: नाम वापसी (दोपहर 3 बजे तक) और चुनाव चिन्हों का आवंटन।
  • 21 अक्टूबर: मतदान दलों की रवानगी।
  • 22 अक्टूबर (वोटिंग दिन 1): जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान।
  • 23 अक्टूबर: ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन।
  • 24 अक्टूबर (वोटिंग दिन 2): सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पंच-सरपंच के लिए मतदान और इसी दिन परिणाम।
  • 25 अक्टूबर: उपसरपंच पद के लिए चुनाव।

 दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल (7 पंचायत समितियाँ)
शामिल क्षेत्र: डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा। इस चरण के तहत 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
  • 13 अक्टूबर : चुनाव अधिसूचना जारी होगी।
  • 16 अक्टूबर : नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख।
  • 27 अक्टूबर: मतदान दलों की रवानगी।
  • 28 अक्टूबर (वोटिंग दिन 1): जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग।
  • 29 अक्टूबर: ग्राम पंचायत में वार्ड पंच और सरपंच के लिए नामांकन।
  • 30 अक्टूबर (वोटिंग दिन 2): सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पंच-सरपंच के लिए मतदान और इसी दिन रिजल्ट।
  • 31 अक्टूबर: उपसरपंच का चुनाव।

मतगणना और मुख्य पदों के चुनाव की तारीखें
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का फैसला नवंबर में होगा। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:
  • 20 नवंबर: पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना।
  • 25 नवंबर: जिला प्रमुख का चुनाव।
  • 26 नवंबर: उपजिला प्रमुख का चुनाव।
  • 27 नवंबर: प्रधान का चुनाव।
  • 28 नवंबर: उपप्रधान पद के लिए मतदान और परिणाम।

Post a Comment

और नया पुराने