- राज्यमंत्री अशोक चांदना एक दिवसीय दौरे पर पहुचे डूंगरपुर।
- कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया जगह जगह स्वागत।
- वाहन रैली से शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुचे चांदना।
डूंगरपुर : युवा मामले और खेल विभाग, कौशल विभाग, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग, सांख्यिकी विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ राज्यमंत्री अशोक चांदना शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचें।
मंत्री चांदना के डूंगरपुर की सीमा मोतली मोड़ पहुंचने पर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा, हरियाणा पीआरओ ताराचंद भगोरा, अनुसूचित जाति वित्त के अध्यक्ष शंकर यादव समेत जिले के बड़े नेताओ ने उनकी अगुवाई कर स्वागत किया।
मोतली मोड़ से मंत्री अशोक चांदना व विधायक गणेश घोगरा चारपहिया वाहन को छोड़ कार्यकर्ताओं के साथ दुपहिया बाइको पर बैठ कर वाहन रैली के रूप में आगे बढ़े।
यहां से मंत्री चांदना का वाहन काफिला देवल वागदरी एवं सतिरामपुर पहुंचा, जहां सरपंचों व ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया।
इसी दौरान मंत्री की वाहन रैली का शहर के कोंग्रेस कमेटी पहुंचने पर कोंग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मंत्री अशोक चांदना शहरी रास्तो से होते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा 21-22 बजट घोषणा के तहत बालक तीरंदाजी अकेडमी का उद्घटान किया।
डूंगरपुर से एकता समाचार के लिए नरेश कुमार भोई की रिपोर्ट।
वीडियो देखे :
एक टिप्पणी भेजें