सागवाड़ा में SKD ग्रुप मंडल द्वारा भव्य गणपति उत्सव का आयोजन, टिमली डांस और मशहूर हस्तियों ने बांधा समां


सागवाड़ा। गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में SKD ग्रुप मंडल द्वारा सागवाड़ा में एक भव्य गणपति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित कला और समाज सेवा से जुड़ी अनेक बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
     कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बांसवाड़ा के प्रसिद्ध टिमली डांस कलाकार और सोशल मीडिया कपल ‘पर्व-साक्षी’, सोनू स्टार बांसवाड़ा, कालू सर तथा कल्पेश भाई गनोड़ा रहे। सागवाड़ा के जाने-माने डांसर के.डी. (KD) और लोकेश खींची ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।


अतिथियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एकलव्य भील सेवा संस्थान के अध्यक्ष महिपाल जी आहरी, नवनिर्वाचित पार्षद रमीज राजा, मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक अशोक जी सरपोटा, कांतिलाल जी डामोर, दिलीप जी आहरी, राजेश जी रोत (गिरदावर), राकेश जी मकवाना (गिरदावर), जय अम्बे ग्रुप के सदस्य, महेश भाई आहरी और संजय कलाल उपस्थित रहे। स्वागत रस्म के दौरान मंडल के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का दुपट्टा (अर्पणा) ओढ़ाकर तथा गणपति बप्पा की सुंदर तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
उत्सव में मोहल्ले के युवाओं के साथ-साथ महिला मंडल और नारी शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। देर रात तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और टिमली डांसर्स ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह झूमने को मजबूर हो गया।
     कार्यक्रम के सफल समापन पर SKD ग्रुप मंडल के सुखलाल डामोर ने सभी अतिथियों, महिला मंडल और मोहल्ले वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।



Post a Comment

और नया पुराने