सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 : अब तक घोषित 15 वार्डों के परिणाम ; भाजपा 12 सीटों पर विजयी


सागवाड़ा (डूंगरपुर)। राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। कुल 35 वार्डों में से अब तक 15 वार्डों (वार्ड 1 से 10 और वार्ड 16 से 20) के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए जा चुके हैं। शुरुआती दौर से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी प्रचंड आंधी चलाते हुए विपक्ष को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है।

अब तक सामने आए 15 वार्डों के नतीजों में से भाजपा ने 12 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस केवल 2 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के खाते में 1 सीट आई है। अभी भी 20 वार्डों का परिणाम आना बाकी है।

📌 घोषित 15 वार्डों के विजेता प्रत्याशियों की सूची : 
वार्ड 1: संगीता (भाजपा) — मंजु रोत (INC) और मनीषा डामोर (BAP) को हराया।
वार्ड 2: फरजाना खान (भाजपा) — रमिला (INC) और नफीसा बी (BAP) को मात दी।
वार्ड 3: हेमा अहारी (भाजपा) — लता अहारी (INC) को शिकस्त दी।
वार्ड 4: योगेश कुमार जैन (भाजपा) — सचिन कुमार शाह (INC) को हराया।
वार्ड 5: कोकिला कलाल (भाजपा) — रोशनी पंचाल (INC) को पीछे छोड़ा।
वार्ड 6: रीना (भाजपा) — अनिता सुथार (INC) को शिकस्त दी।
वार्ड 7: कृष्णसिंह (भाजपा) — भरत कुमार जोशी (INC) को हराया।
वार्ड 8: नीलेश आहारी (BAP) — भाजपा के वासुदेव अहारी को हराकर खाता खोला।
वार्ड 9: शायर हुसैन (कांग्रेस) — भाजपा के मजबूत उम्मीदवार हासिम शेख को मात दी।
वार्ड 10: ऐश्वर्या खटीक (भाजपा) — ललीता (INC) को पराजित किया।

वार्ड 16: जवाल उर्फ जबास (कांग्रेस) — भाजपा की रेखा और बीएपी की दया मकवाणा को हराया।
वार्ड 17: किशोर कुमार (भाजपा) — हेमन्त (INC) को शिकस्त दी।
वार्ड 18: विष्णु (भाजपा) — अनिता जैन (INC) को मात दी।
वार्ड 19: निर्मला (भाजपा) — दीपक कुमार गुप्ता (INC) को पीछे छोड़ा।
वार्ड 20: निमेश कुमार जैन (भाजपा) — रीतेश (INC) को हराकर कमल खिलाया।

📊 अब तक की कुल दलीय स्थिति (15 / 35 वार्ड): राजनीतिक पार्टी जीती गई सीटें घोषित वार्ड नंबर 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटें जीती : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 17, 18, 19, 20
 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) 02 सीटें जीती : 9, 16
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) 01 सीट जीती : 8

बाकी बचे 20 वार्डों (वार्ड 11 से 15 और 21 से 35) की मतगणना लगातार जारी है। 

कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 
सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव के अगले राउंड और बाकी प्रत्याशियों की जीत की सबसे सटीक अपडेट के लिए लगातार बने रहिए एकता समाचार के साथ।

Post a Comment

और नया पुराने