सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 : शुरुआती रुझानों में भाजपा का दबदबा, वार्ड 1 से 5 तक लहराया परचम

सागवाड़ा (डूंगरपुर)। राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत आज सोमवार, 14 सितंबर 2026 को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए आ रहे नतीजों और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धमाकेदार शुरुआत की है।

एकता समाचार को मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 1 से लेकर 5 तक सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

वार्ड वार विजेता प्रत्याशी :
  • वार्ड 1 : संगीता (भाजपा) विजयी
  • वार्ड 2 : फरजाना (भाजपा) विजयी
  • वार्ड 3 : हेमा (भाजपा) विजयी
  • वार्ड 4 : योगेश (भाजपा) विजयी
  • वार्ड 5 : कोकिला पटेल (भाजपा) विजयी
शुरुआती 5 वार्डों में मिली इस एकतरफा जीत के बाद भाजपा खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शेष वार्डों की मतगणना और आधिकारिक परिणाम अभी घोषित होने बाकी हैं।पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए एकता समाचार के साथ!

Post a Comment

और नया पुराने