पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित 800 कार्यकर्ता गिरफ्तार

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, के.सी. वेणुगोपाल, डूँगरपुर-बांसवाड़ा पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित 800 कार्यकर्ता हिरासत में
  • भाजपा का राष्ट्रवाद आयातित राष्ट्रवाद - भगोरा
नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, के.सी. वेणुगोपाल, डूँगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित 800 कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया गया है जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है।
नई दिल्ली के शाहदरा पुलिस थाने की हिरासत में डूँगरपुर-बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि भाजपा का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है। उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबाया-कुचल दिया जाता है जिसे पूरा देश बेहद करीब से देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में "सत्य संग्राम" जारी रहेगा। आज़ादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेज भी कांग्रेस की आवाज़ को दबा नही पाएं फिर यह सत्ताधारी सरकार कैसे दबा सकती है। पूर्व सांसद भगोरा ने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को कुचलने सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ओर यह देश की राजनीति में एक गलत "रिवायत" है। उन्होंने कहा कि देश मे भाजपा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर नाजायज़ तरीक़े से मुकदमे दर्ज कर भय का वातावरण बना रही है इससे कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नही। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गलत आरोप लगाकर फंसाने की साज़िश का पूरे देश के कार्यकर्ता "मुंह तोड़" जवाब देंगे।
राहुल गाँधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैधानिक तरीके से पूछताछ करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर बनारस से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, झालोन से पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, हरियाणा एपीआरओ विपिन नेगी, जिला कांग्रेस डूंगरपुर के महामंत्री एडवोकेट कपिल भट्ट, अखिल भारतीय महिला कोंग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक संगीता गर्ग, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीनाक्षी परमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर शाहदरा साईबर क्राइम पुलिस थाना में बंद किया गया। पूर्व सांसद भगोरा व कपिल भट्ट को पहले दिन भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मंदिर मार्ग पुलिस थाना में बंद रखा गया था जहाँ से रात 12 बजे छोड़ा गया था जिन्हें पुनः गिरफ्तार कर शहादरा पुलिस थाने ले जाया गया।

Post a Comment

और नया पुराने