सागवाड़ा : वार्ड नंबर 16 में भारत आदिवासी पार्टी की दया मकवाना की दावेदारी, निर्विरोध जिताने का सामूहिक फैसला


सागवाड़ा। सागवाड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 (एसटी आरक्षित सीट) पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड के डिंडोर वाड़ा में आयोजित आदिवासियों की सामूहिक बैठक में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की ओर से दया मकवाना (पत्नी अनिल मकवाना) की दावेदारी को लेकर अहम निर्णय लिया गया।


बैठक में उपस्थित सभी वार्ड वासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस एसटी सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस पार्टी से कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा। स्थानीय समाज ने एकजुट होकर दया मकवाना को निर्विरोध चुनाव जिताने का आह्वान किया है।


वार्ड वासियों ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि यदि इसके बावजूद बीजेपी या कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में उतरता है, तो उसे मोहल्ले और वार्ड का विरोधी माना जाएगा तथा वार्ड स्तर पर उसका पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
दावेदार प्रत्याशी के पति अनिल मकवाना ने वार्ड वासियों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बैठक में वार्ड के बड़ी संख्या में युवा साथी, महिलाएं एवं वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने