सागवाड़ा में खुला मारवाड़ जोधपुर मिष्ठान भंडार ; मिठाइयाँ, शुद्ध शाकाहारी भोजन और VIP स्टे सुविधा अब एक ही छत के नीचे


सागवाड़ा। वागड़ अंचल के प्रमुख शहरों उदयपुर, डूंगरपुर, सीमलवाड़ा, बांसवाड़ा और परतापुर में अपनी विशिष्ट पहचान और बेमिसाल स्वाद की छाप छोड़ने के बाद अब प्रतिष्ठित 'मारवाड़ जोधपुर मिष्ठान भंडार' ने सागवाड़ा क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। सागवाड़ा के गलियाकोट मोड़ पर संस्थान की नई शाखा का भव्य शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह का आयोजन धोलागढ़ धाम अघोर पशुपति पीठ के पीठाधीश्वर महंत योगी प्रकाश नाथ महाराज एवं राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा गृह रक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डेचा, डूंगरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक रणोली, पूर्व सांसद कनकमल कटारा तथा भाजपा जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह सिलोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मारवाड़, मेवाड़ और वागड़ अंचल के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सागवाड़ा नगरपालिका क्षेत्र के आमजन ने भारी संख्या में भाग लिया और संस्थान प्रबंधकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


20 सालों का भरोसा : एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
पिछले 20 वर्षों से शुद्धता और गुणवत्ता का प्रतीक रहे मारवाड़ जोधपुर मिष्ठान भंडार की इस नई शाखा में क्षेत्र वासियों को एक ही परिसर में कई प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी :
शुद्ध और पारंपरिक मिठाइयाँ : शुद्ध देशी घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयाँ, स्पेशल जोधपुरी कचौरी, मावा मिठाइयाँ, रसीले गुलाब जामुन और गरमा-गरम जलेबी। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए विशेष मावा मिठाइयों की विस्तृत रेंज भी उपलब्ध कराई गई है।
100% शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट : प्रसिद्ध राजस्थानी थाली, दाल-बाटी और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन।
VIP स्टे सुविधा : बाहर से आने वाले यात्रियों और अतिथियों के लिए वातानुकूलित (AC) व वीआईपी रूम्स के साथ साफ-सुथरे और आरामदायक ठहरने की उत्तम व्यवस्था।
विशाल पार्किंग : ग्राहकों और अतिथियों के वाहनों के लिए परिसर में ही सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा।
समारोह के दौरान आए अतिथियों और स्थानीय निवासियों ने इस नई शाखा की शुरुआत पर खुशी जताई। संस्थान प्रबंधन ने समस्त सागवाड़ा व आसपास के क्षेत्र वासियों को पधारकर शुद्धता, गुणवत्ता और आतिथ्य सत्कार का आनंद लेने का आत्मीय आमंत्रण दिया है।




Post a Comment

और नया पुराने