डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर और अधिक साफ होने लगी है। सामने आई आधिकारिक नाम वापसी सूची के अनुसार, विभिन्न वार्डों से कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 : 35 वार्डों के सभी प्रत्याशियों की सूची जारी, भाजपा, कांग्रेस और बीएपी में सीधा मुकाबला
सूची के मुताबिक वार्ड नंबर 19 से जतिन दर्जी, वार्ड नंबर 27 से संतोष बुनकर, वार्ड नंबर 09 से मुस्तफा शेख और वार्ड नंबर 15 से उमेश पटेल ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने जनसंपर्क अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। वार्डवार चुनावी समीकरणों को साधने के लिए दिग्गज नेता भी मैदान में उतर चुके हैं और मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। सागवाड़ा निकाय चुनाव की हर एक अपडेट और पल-पल की खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल से जुड़े, सब्सक्राइब करें।

एक टिप्पणी भेजें