विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सागवाड़ा के संस्कृत विद्यालय में पौधरोपण, 'हरियालो वागड़' अभियान का हुआ शुभारंभ


सागवाड़ा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के सुअवसर पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर 'एकता समाचार' के विशेष पर्यावरण अभियान 'हरियालो वागड़' का भी भव्य शुभारंभ किया गया। तीन माह तक चलने वाले इस व्यापक अभियान के तहत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थानों पर 'एक पौधा मां के नाम' योजना के अंतर्गत पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हर पौधे की सुरक्षा और देखरेख का संकल्प लेते हुए 'एक पौधा एक जिंदगी' पहल की भी शुरुआत की गई, ताकि लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण हो सके।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन, जान है तो जहान फाउंडेशन के संस्थापक चिराग मेहता, मुख्य वक्ता पवन पंड्या, हर्षित मेहता एवं कवि मयंक मीत, एकता समाचार निदेशक शेख राजू भाई बर्तन वाला विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संतुलन और वृक्षारोपण का महत्व समझाया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक पूर्णा शंकर चौबीसा, धनेश्वर पाटीदार, राजेश पाटीदार, हरीश कटारा, भूपेश पंड्या, खुशी पाठक, रितु खराड़ी, कांता रोत, डाया लाल वागड़ीया, वासुदेव बुनकर, सुमित उपाध्याय एवं जान है तो जहान की टीम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने