हरियाली अमावस्या पर सागवाड़ा न्यायालय परिसर में छाई हरियाली, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण


सागवाड़ा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर सागवाड़ा न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती सुनीता नसवारिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान बार अध्यक्ष अधिवक्ता कपिल भट्ट सहित अधिवक्ता कल्पेश रावल, विजय जैन, अनिरुद्ध सिंह, वीरेंद्र कुमार मीणा, जगदीश बुनकर एवं हरीश पाटीदार मौजूद रहे।


कार्यक्रम में न्यायालय स्टाफ की ओर से स्टेनोग्राफर प्रीतम पंड्या, महेंद्र खराड़ी, महेश मीणा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
हरियाली अमावस्या पर आयोजित इस पहल के माध्यम से न्यायालय परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ ही समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने