राजू भाई बर्तनवाला बने IFWJ उपखण्ड कार्यकारिणी के सलाहकार, 22 सदस्यों की जिम्मेदारियां तय


राजस्थान। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान की ओर से उपखण्ड कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। कार्यकारिणी में पत्रकारिता से जुड़े कुल 22 सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें सलाहकार मंडल, पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार सलाहकार मंडल में मयंक शर्मा, अखिलेश पंड्या, विनोद भट्ट एवं राजू भाई बर्तनवाला को शामिल किया गया है। वहीं कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राकेश खटीक, उपाध्यक्ष प्रथम पद पर दिलीप शर्मा तथा उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर रोशन कलाल को जिम्मेदारी दी गई है।


इसी क्रम में महासचिव पद पर कुलदीप सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर जय रावल, सचिव प्रथम पद पर सुभाष कलाल, सचिव द्वितीय पद पर राजेश कलाल, सचिव तृतीय पद पर निशांत पंड्या तथा प्रवक्ता पद पर जितेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। कार्य समिति सदस्यों के रूप में अमरीश त्यागी, ललित जैन, चंद्रेश व्यास, चंद्रेश कलाल, मुकुल भट्ट, महेश पाटीदार, योगेश पंड्या, नरेश कलाल एवं सुभाष जैन को शामिल किया गया है।
इस प्रकार IFWJ राजस्थान की उपखण्ड कार्यकारिणी में कुल 22 सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 4 सदस्य सलाहकार मंडल, 9 पदाधिकारी और 9 कार्य समिति सदस्य शामिल हैं।
कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में कार्य होने की उम्मीद जताई गई है।

Post a Comment

और नया पुराने