5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में, कार्यकर्ताओ ने की जगह जगह आतिशबाजी

  • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहने पर कार्यकर्ताओ में जबरदस्त खुशी का माहोल।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के गोल चौराहा और मांडवी चौक पर की जबदस्त आतिशबाजी ।
सागवाड़ा : पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के समाचार जैसे ही न्यूज़ चेनलो के माध्यम से आने शुरू हुए वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। 
सांसद कनकमल कटारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने नगर के गोल चौराहे पर मोदी जी और योगीजी के समर्थन में भारी नारेबाजी करते हुए जबरदस्त आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। 
स दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू और मिठाईयां बाटकर अपनी खुशी का इजहार किया, गोल चौराहे से रैली के रूप में कार्यकर्ता मांडवी चौक पहुचे और नारेबाजी के साथ मांडवी चौक पर भी भारी आतिशबाजी करते हुए मिठाईयां बाटी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी और उल्लास का वातारवरण दिख रहा था।

ये रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में विचार परिवार से उमाकांत जी व्यास, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पाटीदार, सागवाडा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष बदामीलाल मेहता, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नारायणलाल दर्जी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष शंकरलाल अहारी, नेता प्रतिपक्ष हरीश सोमपुरा, नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष पवित्रा जोशी, नगर महामंत्री नीरज पंचाल, मांगीलाल डामोर, नगर उपाध्यक्ष किशोर सेवक, हसमुख मोड़ पटेल, के पी सिंह (चिखली), युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ खटिक, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप मोड़ पटेल, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय पंचाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंक भासरिया, जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष वासुदेव अहारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश मोची, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेश पंवार,ओबीसी मोर्चा के विपुल पंचाल, संजय भावसार,नरेश प्रजापत,कचरूलाल पाटीदार, सिद्धनाथ मंडल अध्यक्ष पवित्रा जोशी, प्रदीप गामोठ, पार्षद मंगलेश वाडेल, पार्षद रेखा कटारा, पूर्व पार्षद नानालाल दर्जी, तारिक शेख, पूर्व पार्षद जावेद इरफान, शैलेश पंड्या,योगेश संघवी, युवा मोर्चा महामंत्री भावेश माली, जुगल पंवार,सोशल मोडिया नगर सह संयोजक लक्ष्यराज शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर पटाखे जलाकर एवं मिठाईयां बाटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

ओबरी मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा भी की गई आतिशबाजी
ओबरी मंडल में भी भाजपा के स्पष्ट बहुमत पर आतिशबाजी की गई जिसमे पूर्व प्रधान शंकरलाल जी डेचामंडल अध्यक्ष नटवरलाल पटेल, महामंत्री दिलीप कुमार जोशी, जिला परिषद सदस्य रेखा रोत, भोपाल सिह, चंद्रशेखर पुरोहित, घनश्याम सोनी, शंकरलाल सूरमाण, चन्रेश किशोर, रमेश मोड पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने