चारभाषा मे लिखित श्री सत्यनारायण वृत कथा पुस्तक का हुआ विमोचन

Dungarpur : वागड़ की इस पवित्र भूमि पर कर्मकांड व धार्मिक प्रवृत्ति को और अधिक बढ़ाने तथा वागड़ प्रचलित पूजा पद्धति एवं कथा आदि को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भगवति माता मंदिर खड़गदा के प्रांगण में दीपक रमेश चंद्र उपाध्याय सागवाड़ा द्वारा संकलित "श्री सत्यनारायण वृत कथा" नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
   पुस्तक का विमोचन अरविंद भट्ट, विमलेश पंड्या, विजेश, अनिल पुरोहित, जगदीश, मनोज, यशवंत पंड्या व समस्त धर्मप्रेमीयो व आचार्य जेमिनी दीक्षित के सानिध्य में किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का संचालन नीलेश पंड्या ने किया।
   पुस्तक का संस्कृत, हिंदी अर्थ सहित वागडी व अंग्रेजी भाषा में सरल और सुगम रूप में संकलन किया गया है तथा इसकी कथा के पांचों अध्याय के महत्व को बताने व रुचिकर बनाने हेतु अलग से  कहानियां भी जोड़ी गई है। साथ ही नारायण त्रिंशोपचार, वेदोक्त तथा पुराणोंक्त मंत्रो के द्वारा सम्पूर्ण पूजन विधि सहित भजन आदि भी पुस्तक में समाहित है।
इसे भी पढ़ें : जनजाति क्षेत्र की रचनाकार डॉ. रेखा खराड़ी द्वारा लिखित "नदी शब्दो की" पुस्तक का हुआ विमोचन

Post a Comment

और नया पुराने