सागवाड़ा : राजस्थान बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंड्री के कला संकाय वर्ग के अनुमानत: 5.7 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 6 जून 2022 को कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER), अजमेर द्वारा आज दोपहर 12:15 बजे घोषणा की गई।
सागवाड़ा नगरपालिका क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय महिपाल उच्च माध्यमिक विद्यालय का शानदार रिजल्ट रहा। महिपाल विद्यालय का 12वीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 98% रहा। विद्यालय की निकिता रावल ने 12वीं कला संकाय में अंग्रेजी साहित्य विषय से 94.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही विद्यालय से खुशी भट्ट ने 91.8% अंक अर्जित कर द्वितीय, काव्यानी पटेल तथा सिद्धि शुक्ला ने 90% अंक अर्जित तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डूंगरपुर जिले में महिपाल ही एक ऐसा विद्यालय है जहाँ अंग्रेजी साहित्य के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी के साथ अंग्रेजी साहित्य विषय का सेक्शन संचालित है।
12वीं आर्ट्स में इस बार 96.33 प्रतिशत पास हुए, जिसमे से 95.44% छात्र, 97.21 परसेंट छात्राए पास हुई। वही इस परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. बोर्ड परीक्षाओं में अब यह परंपरा बन गई है. हर नतीजे में लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं.
एक टिप्पणी भेजें