बेणेश्वर/डूंगरपुर। वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले पवित्र बेणेश्वर धाम स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर परिसर में आज पोष पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज श्री वाल्मीकि मंदिर विकास समिति द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों और अतिथियों द्वारा किया गया। करीब 21 लाख रुपये की लागत से तैयार यह भवन समाज के शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए राजस्थान आदिवासी महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरलाल परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता वाल्मीकि ट्रस्ट बेणेश्वर के अध्यक्ष शंकर भाई मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पाल महासभा के अध्यक्ष विजयपाल रावत उपस्थित रहे। उद्घाटन के इस खास मौके पर संभागीय अध्यक्ष ईश्वरलाल कटारा, जिला अध्यक्ष राजमल रोत, संभागीय महामंत्री बसंत लाल रावत, जिला उपाध्यक्ष रमेश खराड़ी, साबला ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल मीणा, आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अर्जी भाई और शेड्यूल एरिया संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल मीणा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने रिबन काटकर भवन को समाज को समर्पित किया।
इस पुनीत कार्य में दानदाताओं ने भी दिल खोलकर सहयोग किया। समारोह के दौरान भामाशाह हरेंद्र कटारा घाटोल ने 51,000 रुपये और खानियां भाई टेकला ने 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिनका समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत और बहुमान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद् सचिन अमृतलाल मीणा, समाजसेवी पूंजीलाल रोत और ट्रस्ट प्रवक्ता दिनेश खानन सहित उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से आए हजारों समाजजनों ने हिस्सा लिया। मंच का कुशल संचालन संभागीय सचिव एवं ट्रस्ट महामंत्री बसंत लाल रावत ने किया, जबकि अंत में ट्रस्ट उपाध्यक्ष रामलाल मीणा ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकजुटता से ही इस तरह के बड़े निर्माण संभव हो पाए हैं और यह भवन आने वाली पीढ़ियों के काम आएगा।

वीडियो देखे :
बेणेश्वर धाम : 21 लाख के सामुदायिक भवन का उद्घाटन | Beneshwar Dham Adivasi Samaj News

एक टिप्पणी भेजें