कराड़ा (डूंगरपुर)। ग्राम कराड़ा स्थित स्वयंभू एवं आस्था के प्रमुख तीर्थ कराड़िया हनुमानजी मंदिर के पावन सानिध्य में HariSwar Official द्वारा निर्मित "मेरे कराड़िया वाले हनुमान" भजन एवं "कराड़िया हनुमानजी की आरती" का भव्य विमोचन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कराड़ा सहित आसपास के अनेक गांवों एवं पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा तथा उपस्थित श्रद्धालु भजन एवं आरती पर झूमते हुए भाव-विभोर हो गए। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला।
वागड़ के प्राचीन मंदिरों की महिमा को विश्व पटल पर लाएगा 'HariSwar Official', भजन-निर्माता हार्दिक त्रिवेदी का हुआ भव्य सम्मान
कार्यक्रम में HariSwar Official के संस्थापक एवं भजन-निर्माता हार्दिक त्रिवेदी (वरसिंगपुर) का कराड़िया हनुमान मंडल एवं ग्रामीणजनों द्वारा उपरना ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे कराड़िया हनुमानजी के प्रागट्य इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। अपने संबोधन में हार्दिक त्रिवेदी ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। आने वाले समय में कराड़िया हनुमानजी पर संपूर्ण भजन एल्बम तैयार किया जाएगा तथा उनकी महिमा से जुड़े अनेक भजन, आरतियां एवं स्तुतियां लगातार रिलीज़ की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वागड़ क्षेत्र के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों एवं प्राचीन मंदिरों के इतिहास पर आधारित भजन, आरतियां एवं स्तुतियों का निर्माण HariSwar Official के माध्यम से किया जाएगा, ताकि वागड़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत देश ही नहीं बल्कि विश्वभर के श्रद्धालुओं तक पहुंच सके।
254 से अधिक वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज हुआ भजन, देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
उन्होंने जानकारी दी कि "मेरे कराड़िया वाले हनुमान" भजन एवं "कराड़िया हनुमानजी की आरती" का विश्वव्यापी डिजिटल रिलीज़ किया गया है। यह भजन एवं आरती WhatsApp, Instagram, Facebook, Spotify सहित 254 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे देश-विदेश में बसे श्रद्धालु भी कराड़िया हनुमानजी की महिमा का श्रवण एवं दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि HariSwar Official का उद्देश्य वागड़ की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को आधुनिक डिजिटल माध्यमों से वैश्विक पहचान दिलाना है।
भव्य धार्मिक उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, भगवान के मनोहारी श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन
कार्यक्रम में दिनेश जोशी, मानशंकर पंड्या, ललित भाईलोत, दीपक उपाध्याय, प्रेमचंद सुथार, नाथू दादा सुथार, नारायण पंचाल, भगवान पाटीदार, रूपजी पाटीदार, सुखलाल पाटीदार, मंदिर पुजारी ईश्वरलाल सेवक, परमानंद सेवक, मोहनलाल सेवक सहित ग्रामीण युवा टीम के प्रकाश पंड्या, भावेश उपाध्याय, सुमित उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, रमेश भाईलोत, जनक सुथार, दर्शित, कपिल भाईलोत, युवराज भाईलोत, रोहन उपाध्याय, सतीश पाटीदार, राजेन्द्र पाटीदार, राजेश पाटीदार, विजय पाटीदार तथा विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंदिर पुजारी ईश्वरलाल सेवक ने कराड़िया हनुमानजी का मनोहारी एवं दिव्य श्रृंगार किया, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सहयोगियों का जताया आभार, वागड़ की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच देने की ऐतिहासिक पहल
कार्यक्रम के अंत में दीपक उपाध्याय ने भजन निर्माता हार्दिक त्रिवेदी, साउंड एवं पोस्टर सहयोगी माधवी क्रिएशन तथा श्री गात्रोड प्रिंटर्स का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने वाले कराड़िया हनुमान मंडल, समस्त ग्रामवासियों एवं दूर-दराज़ से पधारे श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कराड़िया हनुमानजी के प्रगट्य इतिहास पर आधारित यह भजन एवं आरती का विमोचन वागड़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।
वीडियो देखे :





एक टिप्पणी भेजें