चितरी आदर्श शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित हुई परीक्षा पूर्व द्वितीय RSCIT टेस्ट सीरीज, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह


रविवार को बड़गी स्थित चितरी आदर्श शिक्षण संस्था के तत्वावधान में "परीक्षा पूर्व द्वितीय टेस्ट सीरीज" का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन में करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्था का उद्देश्य इस प्रकार की पूर्व-परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के दिलों से परीक्षा का भय समाप्त करना और उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना है।
विदित हो कि संस्था द्वारा पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता रहा है, किंतु जिले स्तर पर RSCIT कंप्यूटर कोर्स के लिए यह दूसरी बार टेस्ट सीरीज आयोजित की गई है, जिसे लेकर विद्यार्थियों में विशेष क्रेज देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का सिलसिला भी रहा। गत रविवार को आयोजित टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ध्रुव पाटीदार, तनिष्क वैष्णव, तसनीम और युवराज यादव को पुरस्कृत किया गया। वहीं, आज के टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पल्लवी बुनकर, फलक खान, भास्कर, लक्ष्य भोई और विनय को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, उत्कर्ष कार्य करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संस्था के श्री समद शेख, श्री कल्पेश पारगी, श्री रितिक मईडा, सैफीन खान, निखिल डेंडोर, मनीष डामोर, सूरज रोत और विशाल यादव ने सक्रिय रूप से व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्री कल्पेश पारगी ने उपस्थित सभी मेहमानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने