सागवाड़ा | स्थानीय पीएम श्री महिपाल विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस दो-दिवसीय और दो-स्तरीय कार्यक्रम में सागवाड़ा ब्लॉक के 101 प्रिंसिपल ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ नरेन्द्र भट्ट ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कनकमल कटारा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीए अध्यक्ष महिपाल उमाकान्त व्यास, यशवन्त गवारिया, कृष्णपालसिंह, राधे दर्जी, प्रदीप गामोठ, रमेश प्रजापत, प्रशान्त शर्मा, एसीबीईओ रोहित जोशी, घोटाद प्रधानाचार्य देवीलाल पाटीदार, डायालाल पाटीदार, ओएसडी लक्ष्मीकांत चौबीसा, कुबेरलाल जोशी, विश्वनाथ पण्डया, देवशंकर सुथार और वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जोशी मंच पर मौजूद रहे।
स्वागत उद्बोधन और सत्र संचालन
कार्यक्रम की शुरुआत महिपाल विद्यालय के प्रधानाचार्य वेलचन्द पाटीदार के स्वागत उद्बोधन से हुई। उद्घाटन सत्र का संचालन मयंक भट्ट और योगेश जोशी ने किया, तथा अतिथियों का स्वागत उपप्रधानाचार्य मुकेश कुमार भावसार, विमलेश पाटीदार और विरेन्द्रसिंह राव द्वारा किया गया। इस सत्र का आभार विरल जैन ने व्यक्त किया, जबकि वाकपीठ सत्र का संचालन ठाकरडा प्रधानाचार्य दिनेश पाटीदार ने और आभार रणोली प्रधानाचार्य शैलेन्द्र जैन ने जताया।
महत्वपूर्ण विषयों पर विचार गोष्ठी और वार्ताएं
संगोष्ठी के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञानवर्धक वार्ताएं प्रस्तुत की गई। भासौर के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार पंचाल ने 'विद्यालय के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा एवं कचरा प्रबंधन की चेतना जागृति' विषय पर विचार रखे। इसके बाद गामडी देवकी के श्री आलोक शर्मा ने 'बोर्ड परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया एवं सावधानियां' विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वहीं, पीएम श्री पादरडी बड़ी के श्री पवन सेवक ने 'SNA स्पर्श' की जानकारी दी।
भामाशाह सम्मान और प्रधानाचार्य वेलचन्द पाटीदार का अभिनंदन
समारोह के दौरान विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाह विवेक कोठारी और नियत पंचाल का विशेष समर्पण सम्मान किया गया। इसके साथ ही, आगामी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे महिपाल विद्यालय के प्रधानाचार्य वेलचन्द पाटीदार का शाल, पगड़ी और पुष्प-माला पहनाकर सभा द्वारा भव्य सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।



एक टिप्पणी भेजें