नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन : छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा


डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में नीट पेपर लीक मामले और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुककर विरोध दर्ज कराया गया।
कांग्रेस कार्यालय से एसडीएम ऑफिस तक निकली विशाल आक्रोश रैली
सागवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई यह विशाल आक्रोश रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गौल चौराहा और एसडीएम कार्यालय पहुंची। गौल चौराहा पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।


एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया का केंद्र पर सीधा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
एसडीएम कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।


छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा
इसके साथ ही दिनेश खोड़निया ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज को दबाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब देश का युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक है और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है।

प्रदर्शन में दर्जनों दिग्गज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस बड़े विरोध प्रदर्शन और रैली के दौरान एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया के साथ पार्टी विधानसभा प्रत्याशी कैलाश रोत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, जिला उपाध्यक्ष कपिल भट्ट, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर कोटेड, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पंचाल, चंद्रशेखर सिंघवी, गौतम पाटीदार, राजेश पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, लालशंकर पाटीदार, कल्पेश रावल, पवन सरपोटा, जाकिर चिकना, संजय प्रजापत, चेतन डेंडोर, मोहित भट्ट, मयूर भट्ट, मंगलजी बामणिया, पंकज पाटीदार, युवराज सिंह, कोमित भट्ट, योगेंद्र सिंह, हीरालाल पटेल, आफताब, भरत भट्ट, नानूराम मकवाणा, जतिन व्यास, रामेंग पाटीदार, जीवन पाटीदार, चिमन पाटीदार, महेंद्र रोत, सुभाष रोत, गंगाजी सरपोटा, प्रदीप जोशी, देवीलाल फलोत, गजेंद्र बामणिया, आबेद वरदा, घटा भाकरीया, इस्माइल बिल्ला, हरीश भट्ट, कचरा मालीवाड़ और दिनेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा साथी, पार्टी पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।



Post a Comment

और नया पुराने