सागवाड़ा में भाजपा को बड़ा झटका : दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ


सागवाड़ा : आज सागवाड़ा स्थित सुरभि कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य दिनेश खोड़निया की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी 
आयोजन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, विधानसभा प्रत्याशी कैलाश रोत, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन नरेंद्र खोड़निया, पाड़वा मंडल अध्यक्ष गौतमलाल ज्ञानपुर, जिला सचिव राजेश पाटीदार, देवीलाल पाटीदार (कराड़ा), पूर्व जिला सचिव कपिल सुथार, पाड़वा सरपंच जगन्नाथ ननोमा, जयेश पाटीदार (पादरा), कोनिक कलाल (कोकापुर), पंकज पाटीदार (पाड़वा), सोहन पाटीदार (ओड़), चिमन पाटीदार (कराड़ा), हेंगजी पाटीदार तथा नाथूलाल पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ब्लॉक अध्यक्ष ने किया संगठन विस्तार का आह्वान
समारोह की शुरुआत में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं का माला व उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए साथियों के आने से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा के साथ पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

दिनेश खोड़निया का केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला
AICC सदस्य दिनेश खोड़निया ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को युवा व किसान विरोधी बताते हुए कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज किसान और युवा परेशान हैं तथा धर्म की राजनीति करने वालों के राज में जनता त्रस्त है। उन्होंने वागड़ क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि मनरेगा के कार्य बंद होने से लोग रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं और चारों तरफ बिजली-पानी का संकट गहरा रहा है। खोड़निया ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय वागड़ की जनता ने जो भी मांगा, वह मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आगामी समय में फिर से कांग्रेस का शासन आएगा।


कैलाश रोत ने पंचायती राज चुनावों में जीत का भरा दम
विधानसभा प्रत्याशी कैलाश रोत ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी समय कांग्रेस का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से धरातल पर मेहनत करने की अपील की और आने वाले पंचायती राज चुनावों में जिला प्रमुख और प्रधान पद पर कांग्रेस का परचम लहराने का आह्वान किया।

इन्होंने ली कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरों में भाजपा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य (पाड़वा) विजय जैन पगारिया, पाड़वा से प्रकाश पाटीदार, भूपेश पाटीदार, कराड़ा से राजेंद्र अहारी, मगन माली, नरेश पाटीदार, लवेश पाटीदार, डायलाल पाटीदार तथा पादरा से विजय यादव, चिराग पंचाल, जगदीश पाटीदार, शैलेश पाटीदार, विजय भाई, लोकेश यादव और मेहुल भाटिया सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

मंच संचालन और आभार व्यक्त
कार्यक्रम के अंत में पाड़वा मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पाटीदार ने उपस्थित सभी अतिथियों और नव-नियोजित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला सचिव राजेश पाटीदार द्वारा किया गया।





Post a Comment

और नया पुराने