वागड़ क्षेत्र में इन दिनों कला और सिनेमा को लेकर एक नई उमंग देखने को मिल रही है। हाल ही में स्थानीय कलाकारों ने एक नई वागड़ी इंस्टाग्राम सीरीज की शूटिंग पूरी की है, जो जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए जारी की जाएगी। यह सीरीज पूरी तरह से वागड़ी भाषा में तैयार की गई है, जिसमें दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का एक बेहतरीन और अनोखा संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय संस्कृति और भाषा के रंग में रंगी यह सीरीज युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा : ट्रक में पीछे से घुसी स्कूल वैन, एक मासूम की मौत, 14 घायल, एक उदयपुर रेफर
इस पूरी सीरीज का निर्माण सागवाड़ा के पास स्थित सुरम्य 'गुरु कृपा रिसॉर्ट' में किया गया है। शूट के दौरान वागड़ के कई नामचीन और उभरते हुए डिजिटल क्रिएटर्स एक साथ काम करते हुए नजर आए। अभिनय की बात करें तो इसमें केडी खींची वागड़, लोकेश खींची वागड़, विनय प्रजापत (मामा), सोनू स्टार, कालू सर, कल्पेश बुनकर, विजय डामोर (कासरो हांड), सुनील डामोर, कमलेश बामनिया के साथ-साथ रोशनी बारोट, अलीशा, जैस्मिन, हर्षू, खुशी और भावना जैसे मुख्य कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।
सीरीज को तकनीकी रूप से बेहतरीन बनाने के लिए युवराज राजपूत और चंदन की जोड़ी ने मिलकर शानदार शूटिंग की है, जबकि विकास प्रजापत ने पूरी टीम को मजबूत सपोर्ट प्रदान किया। कलाकारों का कहना है कि यह सीरीज बहुत जल्द आपके बीच होगी और उम्मीद है कि स्थानीय भाषा में बना यह खास कंटेंट सभी के दिलों को जरूर छू जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें