सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 35 वार्डों में चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी ने संभावित दावेदारों से संपर्क साधने और आवेदन प्राप्त करने की कवायद शुरू कर दी है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पंचाल ने बताया कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर मजबूत और सक्रिय दावेदारों की जानकारी जुटाकर संगठनात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
चुनावी रणनीति को धार देने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भारत वाटिका में कांग्रेस की महत्वपूर्ण चुनावी सभा आयोजित की जा रही है। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव: BAP की बड़ी बैठक, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान; BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना
ललित पंचाल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है। सागवाड़ा के 35 वार्डों में सरगर्मी तेज होने के बाद आने वाले दिनों में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने की संभावना है।


एक टिप्पणी भेजें