सिद्धि विनायक ट्रस्ट मंडल, पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा | नवरात्रि उत्सव | दूसरा दिन : मां ब्रह्मचारिणी की आराधना और डांडिया रास की धूम


सागवाड़ा। सिद्धि विनायक ट्रस्ट मंडल, पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य और दिव्य आगाज हो चुका है। इस वर्ष शक्ति और भक्ति के इस अनूठे महासंयोग पर्व की शुरुआत बेहद शानदार रही, जिसमें श्रीमाल बांसवाड़ा की प्रसिद्ध गायकी टीम ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से पहले ही दिन समां बांध दिया।
महोत्सव के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विशेष आराधना की गई। इस अवसर पर मां त्रिपुरा के अनन्य भक्त, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ता और ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल ने 1101 रुपये की बोली के साथ माताजी की पहली भव्य आरती उतारी।


उत्सव के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। संध्या कालीन महाआरती का सौभाग्य प्रीतम भाई और जय प्रकाश जी पंचाल को मिला, जिन्होंने 1501 रुपये की बोली के साथ मां की आरती कर पुण्य लाभ कमाया। आरती के बाद देर रात्रि तक गरबा पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। डांडिया की खनक और माताजी के भजनों पर थिरकते भक्तों के रेले ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।


इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष किशोर भट्ट, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, प्रकाश व्यास, मोहनभाई पटेल, दीपक भाई सोनी, राजेंद्र जोशी, बालूभाई पटेल, मनोज जी दीक्षित, एडवोकेट ललित भाई पंचाल, उत्तम भाई पंचाल, जिग्नेश शाह, आशीष भावसार, हरेंद्रसिंह जी, मुकेश पंड्या और वीरेंद्र सिंह राव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।





Post a Comment

और नया पुराने