सागवाड़ा। नेमिनाथ नगर में खोड़निया रियल एस्टेट द्वारा आयोजित भव्य नेमिनाथ गरबा महोत्सव 2026 के दूसरे दिन श्रद्धा, उल्लास और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव के दूसरे दिन 108 दीपकों की भव्य महाआरती उतारी गई, जो पूरे सागवाड़ा क्षेत्र में पहली बार आयोजित की गई। इस अलौकिक दृश्य को देखने और आरती का लाभ लेने के लिए सागवाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
अतिथियों का पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत
महाआरती के विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिश खोड़निया, अशोक जैन और गोवर्धन विहार खड़गदा की पूरी टीम उपस्थित रही। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।
पहले दिन के विजेताओं का बढ़ा हौसला
गरबा महोत्सव के दूसरे दिन, पहले दिन (Day 1) प्रतियोगिता में भाग लेने वाले और सबसे बेहतरीन गरबा नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर गरबा प्रेमियों का उत्साह दोगुना हो गया।
देर रात तक थिरके कदम
महाआरती के बाद पंडाल पूरी तरह मां की भक्ति में सराबोर हो गया। गरबा प्रेमियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर देर रात तक मां शारदे गरबा रास का आनंद लिया। ढोल की थाप और डांडियों की खनक पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर नृत्य किया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।




एक टिप्पणी भेजें