सागवाड़ा। राजस्थान बाल कल्याण समिति के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर जे. आर. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, सागवाड़ा में संस्थान के संस्थापक पंडित श्री जीवतराम जी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री प्रवीण सुथार के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं जी.एन.एम. एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) के छात्र-छात्राओं तथा छात्रावास की छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में श्री प्रवीण सुथार, जयेश सेवक, भूमिका भावसार, मुन्नराजा पंवार, राहुल जोशी, गौरव चौबीसा, प्रफुल्ल जैन,लीना बुनकर, माया गोस्वामी, अपेक्षा कटारा सहित संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। संस्थापक पंडित श्री जीवतराम जी शर्मा के सेवा एवं समाज कल्याण के आदर्शों को स्मरण करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।





एक टिप्पणी भेजें