भाटिया नाई समाज ने किया गौ संत बलराम पुरी महाराज का भव्य स्वागत, गौ सम्मान अभियान को मिला जनसमर्थन


भाटिया नाई समाज के तत्वावधान में छात्रावास भवन में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत गौ संत श्री बलराम पुरी महाराज (नासिक) का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। उत्तम गौशाला अध्यक्ष रविन्द्र जी सुथार, भगवती लाल जी पंचाल, भूतपूर्व चेयरमैन चंद्रशेखर जी संघवी एवं समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन जी सागवाड़ा, मंदिर अध्यक्ष अशोक जी भिलुड़ा, छात्रावास अध्यक्ष रमेश जी गोवाड़ी, रणछोड़ जी सागवाड़ा, खेमराज जी सागवाड़ा, अनिल जी सागवाड़ा, जयेश जी सेलोता, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के संकल्प को दोहराया।


गौ संरक्षण और संवर्धन पर विशेष प्रकाश
कार्यक्रम के दौरान गौ माता के संरक्षण, संवर्धन तथा राष्ट्र निर्माण में गौ सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने गौ सम्मान अभियान से जुड़ते हुए हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

गौ सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान
समारोह में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह गौ संरक्षण के लिए आगे आए। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता से ओत-प्रोत रहा। अंत में समाज की ओर से गौ संत श्री बलराम पुरी महाराज का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।



Post a Comment

और नया पुराने