गलियाकोट तहसीलदार पंकज कलासुआ का भव्य सम्मान समारोह | जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने किया सम्मान |


गलियाकोट। तहसील कार्यालय परिसर में मंगलवार को गलियाकोट तहसीलदार पंकज कलासुआ के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


समारोह में समाजसेवी मनोज सामरिया, पूर्व लेम्पस डायरेक्टर देवेन्द्र कटारा, शेख समाज सचिव एवं नोमान कम्प्यूटर के संस्थापक समद शेख, पूर्व एएसआई भूरालाल, मुस्लिम समाज सदर रईस भाई, शेख समाज नायब सदर इस्माइल शेख, मनोहर सिंह पाडला, भेरू सिंह पाडला, समाजसेवी असलम शेख, मानवाधिकार जिला अध्यक्ष मयूरी रावल, प्रधान जय प्रकाश पारगी सहित तहसील कार्यालय का समस्त स्टाफ, गिरदावर एवं पटवारीगण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर अतिथियों ने तहसीलदार पंकज कलासुआ के जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना की प्रशंसा की। सभी ने उन्हें माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह के दौरान सभी ने प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।



Post a Comment

और नया पुराने