चितरी। चितरी पुलिस थाने में नव पदस्थापित थानाधिकारी रमेश मीणा का गुरुवार को सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों ने माला पहनाकर एवं पारंपरिक पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह में समाजसेवी मनोज सामरिया, सेवानिवृत्त एएसआई भूरालाल प्रजापत, चितरी सरपंच पति देवेंद्र कटारा, शेख समाज के समद शेख (नोमान कंप्यूटर) तथा मुस्लिम शेख समाज के नायब सदर इस्माइल भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से एएसआई रमणलाल, गोविंद लबाना, हेड कांस्टेबल अरविंद लबाना, इन्द्रजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, बीट कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, बच्चूनाथ रावल, सुरेश पाटीदार, जितेंद्र सहित मानवाधिकार आयोग की जिला अध्यक्ष मयुरी रावल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त थानाधिकारी को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अपने स्वागत से अभिभूत थानाधिकारी रमेश मीणा ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय को और मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने नवनियुक्त थानाधिकारी के सफल, निष्पक्ष एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें : ओबरी में "जान है तो जहान है" अभियान का भव्य आयोजन, ग्रामीणों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर


एक टिप्पणी भेजें