भीलूड़ा। गौरीशंकर उपाध्याय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीलूड़ा (ब्लॉक सागवाड़ा, जिला डूंगरपुर) में विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और सीखने की भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा में एक अनूठी गतिविधि का शुभारंभ हुआ। इसके तहत राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरेश कुमार लौवोत द्वारा विद्यार्थियों के लिए “100 Verbs in 100 Seconds” नामक चैलेंज रखा गया।
यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों को सिखाए सुरक्षा के गुण : पीएम श्री महिपाल स्कूल में 'ऑपरेशन संस्कार 2.0'
इस चुनौती को कक्षा 11 की छात्रा साक्षी लोहार ने स्वीकार करते हुए मात्र 100 सेकंड में 100 English Verbs बोलकर शानदार रिकॉर्ड बनाया। चुनौती के दौरान टाइम वॉच पर समय का मूल्यांकन विनीत सुथार ने किया, जबकि वर्ब काउंटिंग की जिम्मेदारी दिनेश जी ने निभाई। इसके अलावा, शिक्षक द्वारा पूछी गई Verbs की स्पेलिंग और प्रश्नों के भी साक्षी ने तत्परता से सही उत्तर दिए।
साक्षी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माया भगोरा ने उसे पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रथम सहायक सुनील भट्ट ने इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा : महिपाल स्कूल के प्रधानाचार्य वेलचंद पाटीदार हुए सेवानिवृत्त, 36 वर्षों की गौरवमयी सेवा का समापन
कार्यक्रम को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने में पीटीआई मोहनलाल पाटीदार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान नरेश खटीक, जगदीश, राकेश, वासुदेव, नरेंद्र, राजेंद्र जैन, सुरेश, हितेश, उपेंद्र भावसार, पूजा मेम, भावना मेम, वर्षा मेम, भारती मेम, अर्चना मेम, प्रकृति मेम एवं हर्ष जी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में नरेश कुमार लौवोत ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

एक टिप्पणी भेजें