सागवाड़ा के पीएम श्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस थाना सागवाड़ा द्वारा थानाधिकारी मनीष खोईवाल के निर्देशन में गठित टीम के नेतृत्व में ऑपरेशन संस्कार 2.0 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस विभाग से पधारे कार्मिकों का संस्था प्रधान द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा : महिपाल स्कूल के प्रधानाचार्य वेलचंद पाटीदार हुए सेवानिवृत्त, 36 वर्षों की गौरवमयी सेवा का समापन
आयोजन के दौरान कालिका पेट्रोलियम यूनिट की सोनल पाटीदार ने विद्यार्थियों को पुलिस हेल्पलाइन 100 एवं 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, पॉक्सो अधिनियम 2012, राजकॉप सिटीजन ऐप, ऑपरेशन संस्कार 2.0 और सड़क सुरक्षा के साथ हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस थाना सागवाड़ा के हेड कांस्टेबल रोहित सिंह, कालिका पेट्रोलियम यूनिट डूंगरपुर की सोनल पाटीदार और सागवाड़ा कालिका पेट्रोलियम यूनिट की कीर्ति ने विद्यार्थियों को विभिन्न सुरक्षा उपायों और कानूनों की महत्वपूर्ण बातें सिखाईं। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान मुकेश कुमार भावसार, उपप्राचार्य अवनिश पंचाल, उमेश पाटीदार, प्राध्यापक रंजना पाटीदार और शारीरिक शिक्षक विरेंद्रसिंह राव सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा के पीएम श्री महिपाल विद्यालय में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी, 101 प्रिंसिपल्स ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और विद्यार्थियों से इस ज्ञान को समाज में फैलाने का आह्वान किया। अंत में शारीरिक शिक्षक विरेंद्रसिंह राव ने सभी का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें