सागवाड़ा। नगर निकाय चुनावों को लेकर सागवाड़ा नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण सोमवार को लॉटरी के माध्यम से तय किया गया। नगर पालिका के कुल 35 वार्डों में से 17 वार्ड विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 18 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।
वार्ड आरक्षण की लॉटरी के दौरान महात्मा गांधी विद्यालय राजपुर की कक्षा 8 की छात्रा सुषमा डामोर और मिनल ननोमा को पर्चियां निकालने के लिए बुलाया गया। दोनों छात्राओं ने वार्डों के आरक्षण की पर्चियां निकालीं।
सागवाड़ा में 17 वार्ड आरक्षित
सागवाड़ा नगर पालिका में कुल 35 वार्डों में से 9 वार्ड एसटी, 4 वार्ड एससी और 4 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें एसटी वर्ग के 3 वार्ड, एससी वर्ग का 1 वार्ड और ओबीसी वर्ग का 1 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं 18 वार्ड सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं, जिनमें से 6 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें : डूंगरपुर में सभापति पद अनारक्षित, सागवाड़ा में OBC महिला बनेगी पालिका अध्यक्ष; आरक्षण लॉटरी के बाद चुनावी हलचल तेज
इस प्रकार सागवाड़ा नगर पालिका में आरक्षण का वर्गवार विवरण इस प्रकार है—
- एसटी — 9 वार्ड
- एससी — 4 वार्ड
- ओबीसी — 4 वार्ड
- सामान्य ओपन — 18 वार्ड
- कुल — 35 वार्ड
सागवाड़ा के वार्डों का आरक्षण
वार्ड| आरक्षित श्रेणी
1| एसटी महिला
2| सामान्य महिला
3| एसटी महिला
4| सामान्य ओपन
5| ओबीसी महिला
6| सामान्य महिला
7| सामान्य ओपन
8| एसटी
9| सामान्य ओपन
10| एससी महिला
11| ओबीसी
12| ओबीसी
13| सामान्य ओपन
14| सामान्य महिला
15| सामान्य ओपन
16| एसटी महिला
17| सामान्य ओपन
18| सामान्य ओपन
19| सामान्य ओपन
20| सामान्य ओपन
21| सामान्य महिला
22| सामान्य ओपन
23| ओबीसी
24| सामान्य ओपन
25| एससी
26| एससी
27| एससी
28| सामान्य महिला
29| एसटी
30| एसटी
31| एसटी
32| सामान्य ओपन
33| सामान्य महिला
34| एसटी
35| एसटी
वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद सागवाड़ा में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षण के चलते कई संभावित दावेदारों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जबकि नए चेहरों के लिए भी राजनीतिक मैदान खुल गया है। अब विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की नजर अपने-अपने वार्डों के आरक्षण पर रहेगी।
वार्ड 5 पर खास नजर, अध्यक्ष पद के बाद ओबीसी महिला आरक्षण ने बढ़ाई राजनीतिक दिलचस्पी
सागवाड़ा नगर पालिका के आरक्षण में वार्ड नंबर 5 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। खास बात यह है कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद का आरक्षण भी ओबीसी महिला के लिए निर्धारित है। ऐसे में वार्ड नंबर 5 का आरक्षण स्थानीय राजनीति में विशेष चर्चा का विषय बन गया है।
अध्यक्ष पद और वार्ड आरक्षण के इस संयोग से अब वार्ड नंबर 5 पर राजनीतिक दलों और संभावित महिला दावेदारों की नजर रहेगी। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए अंतिम राजनीतिक तस्वीर चुनाव के बाद चुने जाने वाले पार्षदों के समीकरण पर निर्भर करेगी, लेकिन ओबीसी महिला आरक्षण के चलते वार्ड नंबर 5 की राजनीतिक अहमियत जरूर बढ़ गई है।
वार्ड 5 से ओबीसी महिला उम्मीदवारों के सामने आने की संभावना के बीच स्थानीय स्तर पर नए राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं। आने वाले दिनों में इस वार्ड से कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और राजनीतिक दल किसे मैदान में उतारते हैं, यह देखना खासा दिलचस्प होगा।
यानी सागवाड़ा की आरक्षण लॉटरी में वार्ड नंबर 5 फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा वाले वार्डों में शामिल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें