NEET परीक्षा में सिलोही की बेटी का ऐतिहासिक प्रदर्शन
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र के सिलोही गांव की प्रतिभावान बेटी अनुषा पाटीदार ने नीट परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता अर्जित की है। पिता जयप्रकाश पाटीदार की सुपुत्री अनुषा ने 12वीं की पढ़ाई के साथ ही नीट परीक्षा में 626 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4044 और सामान्य वर्ग में 1915वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुषा की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
शुरुआत से ही अव्वल रही है अनुषा की शैक्षणिक यात्रा
अपनी शैक्षणिक यात्रा के बारे में बताते हुए अनुषा ने बताया कि उन्होंने 10वीं की बोर्ड परीक्षा सीबीएसई फ्लॉवर फीड्स, सागवाड़ा से 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा महावीर अकादमी, उदयपुर से 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर एक बार फिर विद्यालय में टॉप किया।
सफलता पर बधाई देने वालों का लगा तांता, अपनों को दिया श्रेय
अनुषा की इस बड़ी उपलब्धि पर ग्राम सिलोही सहित उनके परिवार, समाज और मित्रों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। अनुषा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता जयप्रकाश पाटीदार (उप-प्राचार्य), माता उषा पाटीदार (गृहिणी), बड़ी बहन आयुषा (जो दिल्ली में अध्ययनरत हैं), दादाजी गौरीशंकर (सेवानिवृत्त शिक्षक), दादी माँ तुलसी के साथ-साथ अपने समस्त परिवारजनों और गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को दिया है।
10वीं की सफलता पर एकता समाचार ने घर जाकर लिया था विशेष इंटरव्यू
गौरतलब है कि अनुषा की मेधा का परिचय उनके 10वीं कक्षा के दौरान ही देखने को मिला था, जब उन्होंने 96.80% अंक अर्जित कर वागड़ का नाम रोशन किया था। उस समय भी उनकी प्रतिभा को सम्मान देते हुए एकता समाचार की टीम ने उनके घर जाकर उनका और उनके परिवार का इंटरव्यू लिया था और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी थी। आज एक बार फिर उनकी नीट में सफलता ने परिवार के साथ पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है।
CBSE 10वीं बोर्ड में 96.80% अंक अर्जित करने पर एकता समाचार द्वारा लिया गया इंटरव्यू :

एक टिप्पणी भेजें