सागवाड़ा/गामड़ा ब्राह्मणिया : डूंगरपुर जिले के अपने समय के प्रसिद्ध वॉलीबाल खिलाड़ी एवं अम्बाडा निवासी हरिशचन्द्र पाटीदार ने गामड़ा ब्राह्मणिया में 11 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद स्थानांतरण उपरांत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
गामड़ा ब्राह्मणिया में उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों ने भाजपा महामंत्री चंदनसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य तथा प्रधानाचार्य भावना जैन की अध्यक्षता में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ठाकुर करणसिंह चौहान, नाथूलाल पाटीदार, कांतिशंकर उपाध्याय, मोतीलाल कलाल, प्रकाशचंद्र सुथार, दशरथसिंह चौहान, नरेश कुमार यादव एवं शांतिलाल पाटीदार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय विकास में उनके अमूल्य योगदान के लिए स्टाफ और ग्रामवासियों की ओर से हरिशचन्द्र पाटीदार का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पाटीदार ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने और विद्यालय में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई के पश्चात पाटीदार ने सागवाड़ा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार भट्ट के सानिध्य में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुनर्वास कॉलोनी विद्यालय के प्रधानाचार्य परेश कुमार दीक्षित, पूर्व प्रधानाचार्य डायालाल पाडवा, पारी प्रभारी मदन मेहता, विनोद पाटीदार, गणेशलाल, प्रकाशचन्द्र व्यास, हेमंत पाटीदार एवं अन्य स्टाफ साथियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पाटीदार ने स्टाफ के साथ विद्यालय परिसर में 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे खेल मैदान, 400 मीटर ट्रैक तथा खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक खेल सुविधाएं क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान करेंगी।
वीडियो देखे :


एक टिप्पणी भेजें