बीमा बना परिवार का सहारा, दुर्घटना में मृत गटू आहारी की नॉमिनी को मिला क्लेम


सागवाड़ा। मानिवाईज वित्तीय साक्षरता केंद्र सागवाड़ा की ओर से दुर्घटना में मृत्यु के मामले में बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी करवाकर नॉमिनी को बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। केंद्र का संचालन आरबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से किया जा रहा है।
गांव आड़ा वेला निवासी स्व. गटू आहारी की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके बीमा क्लेम को प्रस्तुत करवाने और प्रक्रिया पूरी कराने में वित्तीय साक्षरता केंद्र के सेंटर मैनेजर लोकेश उपाध्याय तथा पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने सहयोग किया। क्लेम स्वीकृत होने के बाद बीमा धारक की नॉमिनी मीरा आहारी को ₹5 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।



इस अवसर पर पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को बीमा योजनाओं के माध्यम से परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र ने अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में वित्तीय साक्षरता केंद्र के सेंटर मैनेजर लोकेश उपाध्याय ने सभी सहयोगकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रोशन व्यास, राजेश सेवक, कल्पेश, राजू, कल्पना सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने