सागवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 के अवसर पर उपखंड प्रशासन सागवाड़ा, जिला डूंगरपुर की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वालों में प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, पुलिस, न्याय, नगर पालिका, सामाजिक सेवा, खेल, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोग शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए तकनीशियन द्वितीय एवीएनएल रोहित पाटीदार, के.पी. सिंह चौहान समाजसेवी, नर्सिंग ऑफिसर रेखा डामोर, पशुधन निरीक्षक लालूराम परमार, कृषि पर्यवेक्षक पंकज कुमार रावल सहित कई कर्मियों का चयन किया गया है। वहीं धर्मशाला डिजाइन, कृत्रिम गर्भाधान, आंगनबाड़ी संचालन, पोषण ट्रैकर, संगीत प्रशिक्षण और वागड़ी भाषा के प्रचार-प्रसार जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : ‘यूँ ही नहीं मिली आज़ादी’—बाल कवयित्री किम भारतीय की कविता का एसपी मनीष कुमार ने किया विमोचन
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय संचालन, प्रशासनिक कार्य, परीक्षा परिणाम, नामांकन वृद्धि, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी भी सूची में शामिल हैं। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सूची में 10वीं कक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर ब्लॉक सागवाड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र का भी नाम शामिल है।
प्रशासन की ओर से जारी सूची में राजस्व विभाग, नगर पालिका, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण विकास से जुड़े कर्मचारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित किया गया है। सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कृषि एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सागवाड़ा में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सूची में स्थायी वारंटी पकड़ने, गुमशुदा बच्चों को कम समय में तलाश करने, नए आपराधिक कानूनों के तहत ई-समन की तामील, सीसीटीएनएस पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य तथा महिलाओं एवं बच्चों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस समारोह में सागवाड़ा क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करने वाले कुल 60 चयनित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके कार्यों और समाज व प्रशासन के प्रति योगदान की सराहना के रूप में प्रदान किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस 2026 : सागवाड़ा में सम्मानित होने वाले 60 लोगों की सूची :-






एक टिप्पणी भेजें