‘जान है तो जहान है’ अभियान के तहत 100 निशुल्क हेलमेट वितरित, चौकी प्रभारी की भूमिका की सराहना


चिखली। सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘जान है तो जहान है’ अभियान के तहत चिखली में 100 निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की।


कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल बिश्नोई, सिमलवाड़ा थाना अधिकारी रघुवीर सिंह, कुंआ थाना अधिकारी रघुवीर सिंह, चिखली चौकी प्रभारी राजाराम रैबारी सहित कांस्टेबल विनोद गवारिया, कांस्टेबल लोकेश गायरी और चंद्रवीर सिंह मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान 100 निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में चिखली चौकी प्रभारी राजाराम रैबारी, समाजसेवी राजेश पाटीदार तथा एक्सीलेंट विद्यालय की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और हेलमेट वितरण की पहल के लिए पुलिसकर्मियों एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से चौकी प्रभारी राजाराम रैबारी की मेहनत और सक्रिय भूमिका की उच्च अधिकारियों ने प्रशंसा की।
अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें।



Post a Comment

और नया पुराने