सागवाड़ा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया टापरा, सागवाड़ा में प्रधानाध्यापक सत्रारम्भ वाकपीठ प्रारम्भिक शिक्षा का ब्लॉक स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में नवाचार अपनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर सम्बलन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मोड़ पटेल की अध्यक्षता तथा सीबीईओ नरेंद्र भट्ट, उत्तर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सुथार, भाजपा प्रवक्ता प्रदीप गामोट, पंचायत समिति सदस्य विनोद मकवाणा, एसीबीओ प्रथम रमेश कुम्हार, एसीबीओ द्वितीय प्रशांत शर्मा, पीईईओ अशोक पुरोहित, वाकपीठ अध्यक्ष प्रकाश त्रिवेदी एवं प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी यादव सहित अन्य अतिथियों के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।
तिलक और माल्यार्पण से अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्रामीणजनों एवं विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गांगजी मकवाणा, धनराज मकवाणा, एसएमसी अध्यक्ष नरेश डेण्डोर, रामलाल मकवाणा एवं मोतीलाल मकवाणा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वाकपीठ में वार्ताकारों ने प्रधानाध्यापकों के साथ शिक्षण गतिविधियों में नवाचार के माध्यम से प्रभावी शिक्षण करवाने के विभिन्न पहलुओं पर बौद्धिक एवं पारस्परिक संवाद के माध्यम से शैक्षिक वार्ताएं प्रस्तुत कीं।
चरित्र निर्माण पर विधायक ने दिया जोर
मुख्य अतिथि विधायक शंकरलाल डेचा ने शिक्षकों को नैतिकता का संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके चरित्र निर्माण और आदर्श संस्कारों का विकास भी शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक को कुंभकार की भांति बच्चों के व्यक्तित्व को आकार देते हुए उनमें अच्छे संस्कारों का बीजारोपण करना चाहिए। शिक्षक अपने शिक्षकत्व धर्म का निर्वहन करते हुए ज्ञान का सिंचन कर विद्यार्थियों को ऊर्जावान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों को सिखाए सुरक्षा के गुण : पीएम श्री महिपाल स्कूल में 'ऑपरेशन संस्कार 2.0'
शैक्षिक गुणवत्ता और रैंकिंग सुधार पर चर्चा
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र भट्ट ने विद्यालयों को नवाचार आधारित शैक्षिक सम्बलन प्रदान करते हुए विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सागवाड़ा ब्लॉक की जिले में शैक्षिक रैंकिंग सुधारने, विद्यालयों में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा शाला दर्पण को समय-समय पर अपडेट करने पर जोर दिया। उन्होंने वार्डवार पूर्ण सर्वे करवाकर राजस्व गांवों में नामांकन बढ़ाने तथा पंचायतों को उजायारी पंचायत घोषित करवाने की दिशा में कार्य करने की जानकारी दी।
मॉड्यूल आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों की मॉनिटरिंग पर जोर
एसीबीओ प्रथम रमेश कुम्हार ने पाठ्यक्रम को मॉड्यूलवार व्यवस्थित कर विद्यार्थियों से कार्य करवाने और उसकी नियमित मॉनिटरिंग करने की बात कही। उन्होंने आधार कार्ड अपडेट करवाने तथा विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए जनआधार से बैंक खाते को लिंक करवाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। एसीबीओ द्वितीय प्रशांत शर्मा ने कक्षावार अध्ययन के लिए उपयोगी यूट्यूब सामग्री एवं पाठ्यक्रम आधारित मॉड्यूल के माध्यम से शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सागवाड़ा ब्लॉक की राज्य स्तर पर रैंकिंग बेहतर करने तथा संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से सभी बिंदुओं पर निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा के पीएम श्री महिपाल विद्यालय में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी, 101 प्रिंसिपल्स ने लिया हिस्सा
विद्यालय परिसर में पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मोड़ पटेल एवं सीबीईओ नरेंद्र भट्ट ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय परिसर को हरित बनाने का संदेश दिया गया।
भामाशाहों का सम्मान
विद्यालय परिवार, मंचासीन अतिथियों एवं ग्रामीणजनों की ओर से मुख्य भामाशाह माधवी आशीष उपाध्याय, सागवाड़ा, प्रो. श्री कृष्णम् फाइनेंस एवं माधवी क्रिएशन्स का पगड़ी एवं शाल पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वाकपीठ अध्यक्ष प्रकाश त्रिवेदी, सुभाष भट्ट एवं आरपी कुलदीप यादव ने विभिन्न विषयों पर वार्ताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शरद जैन, रश्मि टांक, खुशवंत, लोकेश भट्ट, भवानीशंकर सुथार, गजानंद जोशी, धर्मेश पण्डया, नितेश पाटीदार, मनोज पाटीदार, योगेंद्र सिंह, रीना उपाध्याय, कालूराम भील, लालशंकर पाटीदार, रमण पंचाल, मयूरी कसेरा, निशा पण्डया, कामिनी डोडा, रजत जोशी, दिनेश मकवाना, सोहन मकवाना, हितेश मकवाना, वालजी मकवाना, केसर मकवाना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु उपाध्याय ने किया, जबकि वाकपीठ सचिव एवं प्रधानाध्यापक जयेश भट्ट ने आभार व्यक्त किया।





एक टिप्पणी भेजें