सागवाड़ा। वाडेल बालिका विद्यालय, सागवाड़ा में जिले के राजकीय एवं निजी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शारीरिक शिक्षा, अनुशासन और आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोड़निया रहे, जबकि अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट ललित पंचाल ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश रोत, सागवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज मेहता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार उपाध्याय, वत्स एकेडमी के दीनबंधु पाटीदार, पूर्व पार्षद इंद्रजीत मकवाणा, एसीबीईओ सागवाड़ा प्रशांत कुमार शर्मा, वाकपीठ जिलाध्यक्ष हरीचन्द्र अम्बाडा, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) भोगीलाल कलाल, जिला खेल प्रभारी हेमेन्द्र माली, वीरेन्द्रसिंह राव एवं मगनलाल यादव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा में दो दिवसीय शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी संपन्न, 310 शिक्षकों ने लिया भाग
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाकपीठ संयोजक एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। वाकपीठ जिलाध्यक्ष हरीचन्द्र अम्बाडा ने दो दिवसीय आयोजन की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र खोड़निया ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में शारीरिक शिक्षक को लंबे समय तक याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक विद्यार्थियों के हितैषी होने के साथ-साथ विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। अध्यक्ष ललित पंचाल ने कहा कि जीवन में अनुशासन की सीख देने में शारीरिक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने शारीरिक शिक्षक को विद्यालय की धुरी बताते हुए कहा कि उनके बिना विद्यालय की गतिविधियों का संचालन मुश्किल है। धीरज मेहता ने कहा कि पीटीआई विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला कार्यकर्ता होता है। वहीं एडीईओ दीपक कुमार उपाध्याय ने संभागियों से आगामी 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें : 100 सेकंड में 100 Verbs : साक्षी लोहार ने रचा अनोखा रिकॉर्ड | भीलूड़ा स्कूल की अनूठी पहल
16 शारीरिक शिक्षकों का सम्मान : समारोह के दौरान अतिथियों ने जिले के 16 शारीरिक शिक्षकों का शाल, पगड़ी, उपरणा एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया।
उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का मनोनयन : वाकपीठ में रिक्त उपाध्यक्ष पद पर महेश गरासिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर महेश दवे का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा में ब्लॉक स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ का आयोजन, शैक्षिक नवाचारों पर शिक्षकों को मार्गदर्शन
आर्थिक सहयोग देने वालों की सूची : आयोजन में विभिन्न सहयोगकर्ताओं ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इनमें चंद्रकांत व्यास, सरोदा ₹11,000; कालूराम कलासुआ, पिपलागूंज ₹11,151; भूपेश कोठारी, सीमलवाड़ा ₹11,001; लक्ष्मणलाल डेंडोर, पाडली गुजरेश्वर ₹11,000; मदनलाल कटारा, रास्तापाल ₹5,051; रमेश डामोर, चिखली ₹5,051; मगनलाल यादव, चिबुड़ा ₹5,000; रमेशचन्द्र पाटीदार, घाटा का गांव ₹5,100; रविशंकर चाडोली ₹5,100; कांतिलाल अंबाडा ₹5,000; जीवराम आमलिया, वसीपाल ₹5,100 तथा देवीसिंह चौहान, घोड़ापला ₹5,100 शामिल रहे।
ये रहे उपस्थित
समारोह में महिला उपाध्यक्ष सुशीला पाटीदार, टीना परमार, हंसबाला परमार, दिनेश कटारा, महेश गरासिया, प्रशांत पण्डवाला, अरविंद डामोर, रामलाल खुमानपुर, गजेन्द्र जोशी, सोमेश्वर डेंडोर, सुखराम डामोर, कांतिलाल पाटीदार, प्रतीक्षा भावसार, बेला कोठारी, विनोद पाटीदार, राजेंद्र जैन एवं भंवरलाल पाटीदार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा के पीएम श्री महिपाल विद्यालय में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी, 101 प्रिंसिपल्स ने लिया हिस्सा
रजिस्ट्रेशन में सहयोग
रजिस्ट्रेशन कार्य में राजीव भोई, गजेन्द्र जोशी, सोमेश्वर डेंडोर, हरीश रोत, प्रकाश पाठक, मोहन पाटीदार, दर्शन गामोठ, अशोक पाटीदार, जितेंद्र पुरोहित, देवीलाल पाटीदार, निलेश व्यास, दीपक पाटीदार, गिरीश पाटीदार, मोहन कटारा, सचिन व्यास, मिलन पाटीदार एवं चंद्रवीरसिंह पवार ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन चन्द्रेश रावल ने किया तथा आभार भंवरलाल बुनकर ने व्यक्त किया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय वाकपीठ का समापन हुआ।





एक टिप्पणी भेजें