सागवाड़ा। स्थानीय पीएम श्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागवाड़ा में छात्र संसद सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम छात्र संसद सलाहकार रतनलाल रेबारी एवं भूपेश कुमार भट्ट के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भावसार ने की, जबकि पीटीए अध्यक्ष उमाकांत व्यास मुख्य अतिथि रहे।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा के पीएम श्री महिपाल विद्यालय में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी, 101 प्रिंसिपल्स ने लिया हिस्सा
विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचन, मनोनयन एवं सर्वसम्मति के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों में से छात्र संसद के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में नमन पंचाल को अध्यक्ष, माही गवारिया को कार्यकारी अध्यक्ष, अंगराज अहारी को उपाध्यक्ष (छात्र), माहिनूर पठान को उपाध्यक्ष (छात्रा), फिजा शेख को वित्त मंत्री, यश भोई को अनुशासन मंत्री, सुमीत प्रजापत को क्रीड़ा मंत्री, केनी लोहार को साहित्य एवं सांस्कृतिक मंत्री तथा आरती कटारा को शिक्षा मंत्री चुना गया। इसी प्रकार नितीन माली को नेता प्रतिपक्ष, हिमांशु पाटीदार को स्वास्थ्य मंत्री (सीनियर) तथा सुमित पाटीदार को स्वास्थ्य मंत्री (जूनियर) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह भी पढ़ें : सागवाड़ा : महिपाल स्कूल के प्रधानाचार्य वेलचंद पाटीदार हुए सेवानिवृत्त, 36 वर्षों की गौरवमयी सेवा का समापन
समारोह में मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष उमाकांत व्यास ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उप प्रधानाचार्य उमेश कुमार पाटीदार ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों को सिखाए सुरक्षा के गुण : पीएम श्री महिपाल स्कूल में 'ऑपरेशन संस्कार 2.0'
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य अवनीश पंचाल सहित विद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षकगण रंजना पाटीदार, पीयूष पुरोहित, शिवराम मोची, मयंक कुमार भट्ट, वीरेंद्र सिंह राव, निधि दीक्षित, चंद्रकांता सतिया सिन्धी, योगेश कुमार सुथार, संदीप कुमार जोशी, विपुल भट्ट, सुंदर लाल, मोहम्मद शाकिर, विमलेश पाटीदार, पंकज प्रकाश पुरोहित, भूपेश कुमार भट्ट, कृष्ण कुमार मीणा, नवनीत कुमार भट्ट, मोहम्मद शाकिर बेग, सूरजमल डेंडोर, रेखा जैन, नेहल पाटीदार, भरतलाल भागरीया, शीतल सुथार, जागृति शर्मा, हनी उपाध्याय, प्रीति बाला जैन, लीला यादव, संजय सोमपुरा, चिन्मय सोमपुरा, यौवन, मुकेश कुमार भट्ट, मनीषा, लक्ष्मी, हर्ष जोशी सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्र संसद के गठन से विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर नेतृत्व, निर्णय लेने और जिम्मेदारी निभाने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे उनमें लोकतांत्रिक सोच और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें