सागवाड़ा | संसद परिसर के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम पर की गई अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित आचरण को लेकर सागवाड़ा के सर्व सनातन समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना के विरोध में सनातन समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने घटना की पुरजोर निंदा करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों की आस्था पर सीधा आघात और लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को तार-तार करने वाला प्रयास बताया।
यह भी पढ़ें : नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन : छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि भगवान श्री राम भारत की संस्कृति, सभ्यता और अस्मिता के प्रतीक हैं। संसद परिसर जैसी पवित्र जगह के बाहर जनप्रतिनिधियों का ऐसा कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि देश के सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के भी सर्वथा विपरीत है। सर्व सनातन समाज ने मांग की है कि संसद के जारी सत्र में इस कृत्य के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए तथा दोषी सांसदों पर विशेषाधिकार हनन के तहत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, संबंधित सांसदों द्वारा देश और सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने तथा भविष्य में धार्मिक प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए सख्त आचार संहिता लागू करने की पुरजोर मांग उठाई गई है।
यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक बवाल : बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट में कांग्रेस-BAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
ज्ञापन वाचन का कार्य हरीशचन्द्र सोमपुरा द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद कनकमल कटारा, उमाकान्त व्यास, अनुराग पाठक, डॉ. महेश शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी, बदामीलाल मेहता, तिलकनंदिनी शाह, यशवन्त गवारिया, निखिल गुप्ता, जगदीश मोची, जलज पण्ड्या, भावेश सेवक, नानालाल दर्जी, प्रदीप गामोट, दिनेश शर्मा, जीवणलाल पाटीदार, कुबेरलाल जोशी, मोहनलाल भट्ट, भगवतीलाल पंचाल, रमेश वैष्णव, धुलजी यादव, पियुष भट्ट, रणछोड़ भाटिया, आत्माराम कटारा, पवित्रा जोशी और भोगीलाल मोड़ पटेल सहित सर्व सनातन समाज के कई प्रमुख लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET धांधली के विरोध में सागवाड़ा में भारी बवाल : एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


एक टिप्पणी भेजें